दहेज लोभियों के लिए करारा सबक, एक रुपया और नारियल लेकर दुल्हन घर लाया ये शख्स

पानीपत । आजकल समाज में जहा दहेज प्रथा जैसी बुराई की वजह से समाज का ताना-बाना खराब हो रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना दान-दहेज के शादी कर दहेज लोभियों के मुंह पर करारा तमाचा तो मार हीं रहें हैं, साथ ही समाज के लिए भी मिशाल कायम कर रहे हैं. ऐसी ही एक शादी हरियाणा के यमुनानगर में देखने को मिली हैं जहां दुल्हा दहेज में वधू पक्ष से केवल एक रुपया और नारियल लेकर दुल्हन को घर लेकर आया है जिसकी चारों तरफ तारीफ हो रही है.

SADHI

मिली जानकारी अनुसार रायपुररानी के गांव हंगोली निवासी हैप्पी का विवाह महम्मदपुर की रहने वाली सिंपल के साथ हुआ है. हैप्पी एमए पास है तो सिंपल ने M.Com तक पढ़ाई की है. जब हैप्पी के रिश्ते की बात सिंपल से चली थी उसी समय उसने दहेज रहित शादी रचाने की बात स्पष्ट कर दी थी. हैप्पी शुरू से ही दहेज प्रथा, भ्रुण हत्या और नशें जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रहा है.

बेटे से पिता भी काफी प्रभावित

हैप्पी ने कहा कि एक उच्च शिक्षित लड़की से शादी हों रही है, इससे बड़ा दहेज और क्या हो सकता है. हैप्पी की इस बात से पिता जसपाल भी सहमत हुएं और दामाद की दृढ़ इच्छा को भांपते हुए ससुर मास्टर रणधीर सिंह भी दहेज रहित शादी करने के लिए राजी हो गए.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

रसूलपुर में हुए इस सादगी भरे विवाह समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चैयरमेन भोपाल सिंह खदरी भी पहुंचे. बता दें कि एचएसएससी चैयरमेन ने अपने बेटे की शादी भी बिना दहेज के की थी. उन्होंने कहा कि बिना दहेज लिए शादी करना गर्व की बात है और इससे समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाएगा जो दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सहायक सिद्ध होगा. समाज में इस तरह की शादियां होना बहुत ही अच्छी पहल है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.