देशभर में आज से लागू होगा टिकट बुकिंग का नया नियम, जानिए कितने दिन पहले करा सकेंगे रिजर्वेशन

रोहतक | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी और अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है और नए नियम 1 नवंबर यानि आज से लागू हो रहे हैं. वहीं, त्योहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रोहतक रेलवे स्टेशन पर 1 अतिरिक्त काउंटर स्थापित किया गया है. इससे छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

RAIL TRAIN

टिकट बुकिंग का नया नियम

अब टिकट बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड की समय-सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है. यह नया नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होगा. यानि अब 60 दिन से पहले टिकट की बुकिंग नहीं हो सकेगी. नई व्यवस्था के मुताबिक, अब यात्रा से महज 60 दिन पहले ही टिकट बुक किया जा सकेगा.

ट्रेन रद्द होने पर होती थी परेशानी

बता दें कि 120 दिन पहले टिकट बुकिंग का सिस्टम यात्रियों को सहुलियत देने के हिसाब से तय किया गया था, ताकि वो एडवांस में अपना टिकट बुक करा सकें, लेकिन ट्रेन रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती थी.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

विदेशियों के लिए पुराना ही नियम

इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस विंडो को 120 दिनों से 60 दिन कर दिया है. रेलवे ने यह भी साफ किया कि विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिन पहले तक ट्रेन टिकट एडवांस में बुक करने से जुड़े नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.