बड़ी अपडेट: 25 जनवरी को निजी व सरकारी विद्यालयों का रहेगा अवकाश

सोनीपत | नए साल की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में लोगो के मन में पहला सवाल यही पैदा होता कि कब आएंगे त्योहार और कब होंगी छुट्टियां. इन्हीं सवालों का अंत करते हुए हरियाणा के सोनीपत जिला उपायुक्त ने कल के दिन 25 जनवरी को निजी व राजकीय विद्यालयों का अवकाश करने की घोषणा कर दी है. यह अवकाश केवल देश के सम्मान व हित के लिए, गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में घोषित किया जा रहा है.

SCHOOL

विभिन्न विभिन्न थीम की लगभग 50 झांकियां निकाल रहे किसान

इसके अतिरक्त दिल्ली, हरियाणा, यूपी के किसान भी काफी ज्यादा संख्या में इस रास्ते से होते हुए पहुंच रहे हैं, जबकि अभी भी गणतंत्र दिवस को लगभग एक दिन बाकी है. किसान परेड में विभिन्न विभिन्न थीम की लगभग 50 झांकियां निकाल रहे हैं. सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि इन सभी झांकियो को तैयार कर लिया गया है. उन सभी में किसानों की मेहनत व दुर्दशा के बारे में विस्तार से बताया जाएगा. वहीं दूसरी ओर अब किसानों को दिल्ली में परेड की अनुमति भले ही मिल गई हो, किन्तु उसके बाद भी दिल्ली बॉर्डर पर भारी पुलिस बल को देख रेख के लिए तैनात किया गया है.

एक ही दिन में लगभग पांच हजार ट्रैक्टर से अधिक लेकर पहुंचे किसान

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाली इस ट्रैक्टर परेड के लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ कुंडली बॉर्डर पर अभी तक एक लाख से भी ज्यादा की संख्या में किसान जमा हो गए हैं. वहां लगभग 60 हजार से अधिक किसान पहले से ही डेरा डाले बैठे हुए थे. इसके बाद अब परेड के लिए अभी तक कुल 40 हजार से अधिक किसान पहुंच चुके हैं. सूत्रों से हासिल हुई जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि वहां पर एक ही दिन में लगभग पांच हजार ट्रैक्टर लेकर किसान पहुंचे हैं.

ऐसे में इस वर्तमान स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उपायुक्त सोनीपत की ओर से साफ़ तौर पर अवकाश की घोषणा कर दी गई है. उन्होंने अपना बयान जारी करते हुए साफ तौर पर कहा कि 25 जनवरी को निजी व राजकीय विद्यालयों का अवकाश रखा जाएगा.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts