हरियाणा में गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, अगले 3 दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना

चंडीगढ़ | मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अगले 3 दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है. यानी कि इस बार लोगों को गर्मी की बहुत अधिक मार पड़ने वाली है. सबसे अहम बात यह है कि चंडीगढ़ मौसम विभाग की यह जानकारी खुद हरियाणा सरकार के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई है. इससे आप समझ सकते हैं गर्मी की स्थिति इस कदर है कि सरकार को मौसम विभाग का संदेश लोगों तक पहुंचाना पड़ रहा है.

garmi weather mausam

इस वक्त देश के अधिकतर राज्य गर्मी की मार लगातार खेल रहे हैं. वही हरियाणा से सटे दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है. जिससे दिल्लीवासिसों को आज राहत मिलने के आसार हैं. मगर हरियाणा में किसी भी तरह से सुधार होने की आशंका मौसम विभाग ने नहीं जताई है. बता दें कि हरियाणा में तापमान पिछले कुछ दिनों से 45 डिग्री के पार जा रहा है. साथ ही तापमान में सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जिस वजह से मौसम विभाग में येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

इससे पहले हिसार मौसम विभाग ने भी 15 मई तक तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही हीटवेव चलने की आशंका जताई थी. मगर राहत की खबर एक यह भी है कि इस साल वक्त से पहले मानसून दस्तक देगा.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है. इससे पहले मानसून अधिकतर 20 मई के आसपास आता था. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विस्तारित पूर्वानुमान में मानसून के लगातार आने के संकेत हैं. केरल मानसून की शुरुआत से पहले और उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इससे देश के ज्यादातर हिस्सों में उन लोगों को राहत मिलेगी जो एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.