ज्योतिष | हिंदू धर्म में गंगाजल को बेहद ही पवित्र माना जाता है. चाहे कोई पूजा हो या कोई भी शुभ कार्य इसमें गंगाजल का विशेष महत्व है. हर धार्मिक अनुष्ठान और शुभ कार्य में हमें गंगाजल की आवश्यकता होती है. कहा जाता है कि अगर हम अपने घर में गंगाजल रखते हैं, तो इससे हमारे घर का वातावरण काफी पवित्र होता है. सुख- समृद्धि का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा हमारे घर से दूर चली जाती है.
आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि गंगाजल से जुड़े हुए कुछ विशेष नियम है, जिनके बारे में आम लोगों को पर्याप्त जानकारी नहीं है. इस वजह से उन्हें सारे उपाय करने के बाद भी फल नहीं मिल पाता.
गंगाजल से जुड़े हुए विशेष नियम
आपको अपने घर के ईशान कोण यानी कि उत्तर पूर्व दिशा में ही गंगाजल को रखना चाहिए. इस दिशा को देवताओं का निवास स्थान माना जाता है. यहां पर गंगाजल रखने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और शांति का संचार होता है. साथ ही, आप इसे अपने घर के पूजा स्थल में भी रख सकते हैं.
गंगाजल को कभी भी अंधेरे, गंदे या अशुद्ध स्थान पर नहीं रखना चाहिए. रसोई घर- बाथरूम- जूते चप्पलों के पास कूड़ेदान या किसी भी ऐसे स्थान पर गंगाजल को रखने से बचना चाहिए. ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है. अगर आप लंबे समय तक गंगाजल को शुद्ध और प्रभावी बनाना चाहते हैं, तो आप इस मिट्टी के पत्र में भी रख सकते हैं ऐसा करने से भी काफी अच्छा प्रभाव मिलता है.
इन बातों का रखे विशेष ध्यान
गंगाजल को छूने से पहले आपको हमेशा ही अपने पैर- हाथ को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए और स्वयं को शुद्ध कर लेना चाहिए. ऐसा करने से गंगाजल की पवित्रता बनी रहती है, गंगाजल को कभी भी गंदे- अशुद्ध हाथों से न छुए और महिलाओं को मासिक धर्म में गंगाजल को छूने से बचाना चाहिए.
आपको भूल कर भी गंगाजल में कभी भी साधारण पानी को नहीं मिलना चाहिए. ऐसा करने से गंगाजल की पवित्रता कम हो जाती है आपको पूजा करने से पहले अपने घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
