हरियाणा में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, 15 सितंबर तक करें पोर्टल पर आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने बाढ़ और जलभराव से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है. प्रदेश सरकार ने इन किसानों को फिर से बड़ी राहत प्रदान करते हुए ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल को 15 सितंबर तक खोलने का फैसला लिया है जबकि पहले यह तारीख 10 सितंबर थी.

Crop Calendaring Farming Kisan

सरकार का राहत भरा फैसला

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से किसान बाढ़ और जलभराव से अपनी खरीफ फसलों में हुए नुकसान की जानकारी अपलोड कर सकते हैं और क्षतिपूर्ति के लिए दावा दर्ज कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अब तक करीब 4 लाख एकड़ खरीफ फसलों के नुकसान के दावे इस पोर्टल पर दर्ज किए जा चुके हैं.

बुधवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने एक उच्चस्तरीय रिव्यू बैठक बुलाई थी, जिसमें राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा के कारण उत्पन्न हुई स्थिति और बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. इस बैठक में विभिन्न विभागों, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन इकाइयों और अन्य हितधारकों के साथ तैयारियों का जायजा लिया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

खेतों में जलभराव से हालात खराब

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दावों का सत्यापन और भुगतान प्रकिया को तेजी से पूरा किया जाए ताकि किसानों को समय पर आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिल सके. बता दें कि हरियाणा में इस बार मानसूनी सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, जिसके चलते कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. खेतों में कई फीट तक पानी खड़ा हो चुका है. कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.