गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 सेक्टरों में रफ्तार पकड़ेंगे विकास कार्य; नई योजना को मंजूरी

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जिला नगर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने सेक्टर- 88A, 88B, 89A, 89B, 95A और 95B की संशोधित सेक्टोरल योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है. इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य जमीन का बेहतर इस्तेमाल, सड़क नेटवर्क में सुधार और भविष्य के आवासीय व व्यवसायिक विकास को सुचारू रूप से जारी रखना है. अब संशोधित योजना में मुख्य एवं सेकेंडरी सड़क मार्गों का नए सिरे से संरेखण तय किया गया है, जिससे सेक्टरों के बीच आवागमन पहले से बेहतर होगा.

Road

इससे भविष्य में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने में मदद मिलेगी. जिन लोगों ने इन सेक्टरों में प्लॉट, फ्लैट या दुकान खरीदी हुई है, उन्हें अब विकास योजना और ढांचे को लेकर स्पष्ट दिशा मिलेगी, जिससे भविष्य की अनिश्चितता खत्म हो सकेगी.

बुनियादी सुविधाओं का सटीक वितरण

इस बदलाव से बिजली- पानी, पक्की सड़कें, स्कूल, अस्पताल, पार्क, सीवरेज व्यवस्था और बाजार जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जमीन का आवंटन अब अधिक संतुलित और व्यवहारिक तरीके से किया जा सकेगा. विकास योजना में स्पष्टीकरण से निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और निवेशकों को भरोसे में लेना आसान हो जाएगा, जिससे क्षेत्र का विकास रफ्तार पकड़ेगा.

यह भी पढ़े -  रोजाना जाम से परेशान लोगों को राहत, गुरुग्राम में बख्तावर चौक समेत 3 जगह बनेंगे फ्लाईओवर

इसलिए हुई बदलाव की जरूरत

इन सेक्टरों का विकास मास्टर प्लान- 2031 के तहत करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन पुराने प्लान में सड़क मार्गों के दिशा निर्धारण (री- अलाइनमेंट) और विभिन्न भूमि उपयोग क्षेत्रों को लेकर कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही थीं. जमीन की वास्तविक स्थिति, जनसंख्या वृद्धि और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए योजना में बदलाव जरूरी माना गया. अब विकास कार्य, सड़क निर्माण और सभी अधोसंरचनात्मक योजनाएं संशोधित सेक्टोरल प्लान के अनुसार की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.