हरियाणा के किसानों की बल्ले- बल्ले, विदेश में मिलेगी ड्रैगन फ्रूट उत्पादन की ट्रेनिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा की खट्टर सरकार किसानों के लिए फायदा का सौदा लाई है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब सरकार की योजना प्रदेश के किसानों को वियतनाम भेजने की है, ताकि किसानों को ड्रैगन फ्रूट उत्पादन के बारे में जानकारी मिल सके. फल हरियाणा के किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित होगा. ड्रैगन फ्रूट भारत में आयात किया जाता है और भारतीय बाजारों में काफी महंगे दामों पर बेचा जाता है.

dragon fruit

सीएम ने कही थी ये बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को ‘सीएम की विशेष चर्चा’ के 50वें एपिसोड में इस योजना की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि था कि पिछले एपिसोड में कुछ प्रगतिशील किसानों ने मांग की थी कि वे प्रशिक्षण के लिए वियतनाम जाना चाहते हैं. तय किया है कि सरकार उनकी यात्रा और रहने की सुविधा के लिए कुछ सब्सिडी प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है. अगर आप ड्रैगन फ्रूट की खेती करना चाहते है तो यह लेख पढ़ सकते है.

यह भी पढ़े -  अबोहर जनसभा में CM सैनी का बड़ा बयान, 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

कई जिलों में हो रही ये खेती

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि आमतौर पर वियतनाम में उगाया जाने वाला ड्रैगन फ्रूट अपने कम रखरखाव और उच्च लाभप्रदता के कारण यहां लोकप्रियता हासिल कर रहा है. हरियाणा के जिलों में ड्रैगन फ्रूट की खेती की भी जा रही है. हालांकि, लोगों में अभी जागरूकता की कमी है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.