विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, राज्यभर में लगाए जाएंगे 1.50 करोड़ पौधे

चंडीगढ़ | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार ने पर्यावरण संरक्षण, वन क्षेत्र विस्तार और इको- टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ढ़ेर सारी घोषणाएं की है. बता दें कि सरकार ने राज्यभर में 1.50 करोड़ पौधे लगाने का मन बनाया है. इसके साथ ही, 50 लाख पौधे आम लोगों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे जबकि 20 लाख पौधे स्कूली बच्चों को दिए जाएंगे.

Kheti Kisan Ped Paudha Tree

चिड़ियाघरों का होगा नवीनीकरण

कुरुक्षेत्र स्थित पिपली चिड़ियाघर का लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा. वहीं, भिवानी चिड़ियाघर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सरस्वती संरक्षण वन में 55 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पक्षी विहार विकसित किया जाएगा. इसके अलावा, यमुनानगर स्थित कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में इको- टूरिज्म विकास की नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही, प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

बर्ड वॉचिंग टूरिज्म सर्किट

सरकार ने पक्षी प्रेमियों और पर्यटकों के लिए विशेष बर्ड वॉचिंग टूरिज्म सर्किट विकसित करने की भी योजना बनाई है. इसके तहत, गुरुग्राम का सुल्तानपुर पक्षी विहार, झज्जर स्थित भिंडावास पक्षी अभयारण्य और कोटला झील को जोड़कर एक विशेष पर्यटन सर्किट तैयार किया जाएगा. बता दें कि अब पौधों की पौध तैयार करने के लिए प्लास्टिक की जगह बायोडिग्रेडेबल बैग का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे प्लास्टिक प्रदूषण कम होगा. इससे हरियाणा में हरियााली बढ़ेगा, जैव विविधता को संरक्षण मिलेगा. साथ ही, इको- टूरिज्म और पर्यटन से अर्थव्यवस्था को फायदा होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.