ब्रेकिंग न्यूज़: किसान आंदोलन के कारण बस सेवाएं तुरंत प्रभाव से बंद

जींद | आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों की तरफ से देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया गया था. वहां, किसान उग्र हो गए हैं. जिसका असर अब साफ तौर पर दिखना शुरु हो गया है. वर्तमान समय में स्थिति को गंभीरता से देखते हुए हरियाणा राज्य परिवहन जींद डिपो ने तुरंत प्रभाव से सभी बस सेवाएं बंद कर दी है. यहां हम आपको विशेष रूप से जानकारी दें दे कि किसी भी रुट पर अब से कोई बस नहीं जाएगी.

fotojet 7

सरकार के आदेश आने के बाद जड़ा गया है ताला

ऐसे में अगले आदेश तक बस सेवा ठप रहेगी. हरियाणा राज्य परिवहन जींद डिपो की तरफ़ से सभी बसों को बस स्टैंड पर खड़ी करके, गेट को ताला जड़ दिया गया है. अब बसों के बंद होने की वजह से यात्रियों को काफी ज्यादा दिक्कतो का सामना करना पड़ सकता है.

अगले आदेश तक ठप रहेगी यह सुविधा

इस मामले में जींद डिपो के महा प्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा ने संवाददाताओं से बातचीत के समय बताया की सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद ही जिले की सभी बसों को बंद कर दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि सभी बसें अब सरकार के अगले आदेश तक बंद ही रहेंगी.अंत में उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का कोई नुकसान न हो इसी वजह से सभी बसों को सुरक्षा के चलते बस स्टैंड के अंदर खड़ा किया गया है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts