ड्राइविंग टेस्ट के बिना ही मिल जाएगा लाइसेंस, आवेदनकर्ता को ऐसे मिलेगा लाभ

नई दिल्ली | ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अगर आप को भी काफी समय से संघर्ष करना पड़ रहा है तो आपके लिए यह खबर बेहद ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं. हाल ही में सरकार द्वारा लाइसेंस बनावाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सांझा की गई है, वो यह कि अब बिना ड्राइविंग टेस्ट ही आप लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. ड्राइविंग टेस्ट उस व्यक्ति को देना आवश्यक होता है जो लाइसैंस बनवाने के लिए आवेदन करते हैं. ताकि इस टेस्ट की सहायता से यह पता लगाया जा सके कि शख्स सड़क पर वाहन चलाने के लिए तैयार भी है या फिर नहीं. किन्तु, अब थोड़े की समय के बाद ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि आपको बिना ड्राइविंग टेस्ट के ही ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा.

Mask in Car

मान्यता प्राप्त ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से ही सीखे ड्राइविंग

इस मामले में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करके लोगों से इस मामले में सुझाव मांगे हैं. किन्तु, बिना टेस्ट के भी लाइसेंस के केवल तभी प्राप्त हो सकेगा जब आवेदन करने वाले व्यक्ति ने किसी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से ड्राइविंग सीखी हो. ऐसे में उस समय के भीतर आप सभी लाइसैंस बनवाने के इच्छुक लोग बिना ड्राइविंग टेस्ट के आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं.

प्रति दिन एक बड़ी तादाद में लोग आरटीओ के दफ्तर में लाइसेंस बनवाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट देते हैं किन्तु ज्यादा संख्या होने की वजह से कुछ ही लोग टेस्ट दे पाते हैं. ऐसे में अब इस योजना के शुरु होने के बाद से लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है.इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करने की लगातार कोशिश की जा रही है.

अब नहीं देना होगा लाइसैस के लिए टेस्ट.. 

वहीं, दुसरी ओर फैसले के साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ़ से ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स की मान्यता को लेकर भी कुछ नए नियम लागू करने के लिए योजना बनाई जा रही है. जिससे ड्राइविंग लाइसेंस को उचित तरीके से बनाया सके. ऐसे में आवेदन करने वाला कोई भी व्यक्ति मान्यता प्राप्त किए गए ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग हासिल करता है तो, उसे लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट देने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

हम आपको विशेष रूप से बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से यह जानकारी उनकी ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts