सिसोठ के माता भूरा भवानी मंदिर में 17 अप्रैल को लगेगा मेला, ये चीजें होंगी आकर्षण का केंद्र

महेंद्रगढ़ | गांव सिसोठ के सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी मंदिर परिसर में 16 अप्रैल को जागरण व माता का मेला और 17 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा. नवरात्रों के 5वें दिन सिसोठ धाम में स्कंदमाता की पूजा- अर्चना की गई. वहीं, मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर में बहुत ही सुंदर सजावट और माता का अलौकिक श्रृंगार किया गया है.

Mahendragarh

किया जाएगा जागरण का आयोजन

मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया ने बताया कि 16 अप्रैल की रात 8 बजे से माता रानी की इच्छा तक महंत शक्तिनाथ महाराज के पावन सानिध्य में संजय अग्रवाल मातेश्वरी ग्रुप द्वारा माता के जागरण का आयोजन किया जाएगा. जागरण में भजन कलाकार विकास जांगड़ा व संदीप निराला एंड पार्टी द्वारा बहुत ही मधुर आवाज में सुंदर भजनों के साथ माता की महिमा का गुणगान किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी- नारनौल से दिल्ली- जयपुर की यात्रा होगी आरामदायक, इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

होगा खेलों का आयोजन

उन्होंने बताया कि मेले में खेल प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी जिसमें वॉलीबाल शूटिंग में पहले नंबर पर आने वाली टीम को 11 हजार रूपए और दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 7,100 रूपए की इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा. वॉलीबाल टीम की इंट्री फीस 200 रुपये होगी जो 17 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से पहले जमा करवानी होगी. इसके अलावा, कुश्ती में भी 5,100 रूपए तक इनामी राशि रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.