भगोड़े विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, एक महीने में जमा करवाने होंगे 4 करोड़ डॉलर

नई दिल्ली | बैंकों से धोखाधड़ी मामले में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को 4 साल की कैद और 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस यूयू ललित, रवींद्र एस भट और पीएस नरसिम्हा की बेंच ने साथ ही माल्या से 8 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 4 करोड़ डॉलर (40 मिलियन) की राशि एक महीने के भीतर जमा करने का आदेश भी दिया है.

vijay malya

माल्या की पुनर्विचार याचिका की थी खारिज

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2017 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए माल्या द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका 2020 में खारिज कर दी थी. माल्या के वकील ने 10 मार्च को कहा था कि ब्रिटेन में रह रहे उनके मुवक्किल से कोई निर्देश नहीं मिल सका है, इसलिए वह पंगु हैं और अवमानना के मामले में दी जाने वाली सजा की अवधि को लेकर उनका (माल्या का) पक्ष रख पाने में असहाय हैं.

मई, 2017 में दर्ज हुआ था मामला

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को 9 मई 2017 को कोर्ट के आदेश की अवमानना करने का आरोपी ठहराया था. माल्या पर 2017 में कोर्ट के आदेश की अवमानना करते हुए अपने बच्चों के अकाउंट में चार करोड़ डॉलर ट्रांसफर करने का आरोप है. सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई बैंक की याचिका पर सुनवाई करते हुए फंड ट्रांसफर पर रोक लगाई थी.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

अवमानना के मामले की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने 10 मार्च को अपना फैसला सुरक्षित रखा था. मामले में पीठ की सहायता करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता ने बताया कि माल्या को दो मामलों में दोषी करार दिया गया है.

• डियाजियो डील से मिले 4 करोड़ डॉलर बच्चों के अकाउंट में किए थे ट्रांसफर

• संपत्ति का खुलासा नहीं करने के दोषी पाए गए थे माल्या

• किंगफिशर एयरलाइन से जुड़े 9,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण घोटाले में शामिल होने का आरोप

• कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा पारित संयम के अभिव्यंजक आदेशों का किया था उल्लंघन

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.