पंचकूला | हरियाणा सरकार प्रदेश में ई -वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है. बता दें कि इसके लिए पंचकूला में पहला ई चार्जिंग स्टेशन भी खोला जा चुका है.
हरियाणा सरकार दे रही है ई वाहनों को बढ़ावा
इस योजना के तहत प्रदेश में 500 अन्य स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे. ताकि ई वाहनों को बढ़ावा दिया जा सके. हरियाणा सरकारी ई – वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है. ई वाहनों को बढ़ावा देने की वजह से ध्वनि और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी. इसके साथ ही चार्जिंग व अक्षय ऊर्जा संरक्षण में भी सहायता होगी.
