अब किसी भी प्राइवेट स्कूल में नहीं बनाया जायेगा सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा केंद्र

सिरसा । सरकारी नौकरियों के लिए अब प्राइवेट स्कूल व प्राइवेट कॉलेजों को सेंटर नहीं बनाया जाएगा. बता दें कि इससे पहले जब भी सरकारी परीक्षा होती थी तो प्राइवेट स्कूलों को भी सेंटर बनाया जाता था, लेकिन अब तक जितने पेपर लीक होने के मामले सामने आए हैं. उनमें से ज्यादातर प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों से सामने आए हैं. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा ग्राम सचिव की परीक्षा को रद्द करने के बाद यह फैसला लिया गया है.

पेपर लीक के मामले में कई व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया

ग्राम सचिव की परीक्षाओं का पेपर प्राइवेट स्कूल में बने सैंटरो से लीक हुआ है. जिसके लिए अलग से एक एसआईटी टीम भी बनाई गई है. इसी के तहत कई व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. पहले भी कई बार पेपर लीक होने के चलते पेपरों को कैंसिल किया गया है. जानकारी से पता चला है कि जितने भी पेपर लीक हुए हैं उनमें ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों का हाथ है. जिसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया है कि अब भविष्य में किसी भी सरकारी परीक्षा का सेंटर प्राइवेट स्कूलों व कॉलेज में नहीं बनाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

आगे से प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों में नहीं बनाए जाएंगे सेंटर

प्राइवेट स्कूलों व कॉलेज में कई बार सरकारी परीक्षाओं की पारदर्शिता कंप्रोमाइज हुई है. ऐसे में साफ है कि प्राइवेट संस्थान मे पेपरों का आयोजन में बड़ी बाधा बनकर सामने आया है. अगर पुराने एग्जाम को देखा जाए तो उसमें भी ज्यादातर पेपर प्राइवेट स्कूलों व संस्थाओं में लीक हुए हैं. एचएसएससी द्वारा आयोजित तहसीलदार की परीक्षा भी करनाल के प्राइवेट स्कूल से लीक हुई थी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.