Aapki Beti Hamari Beti: इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर मिलेंगे 21 हजार रुपए, ऐसे उठाएं लाभ

कुरुक्षेत्र, Aapki Beti Hamari Beti | हरियाणा की मनोहर सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्जवल रखने के लिए आपकी बेटी- हमारी बेटी योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत बेटियों को शिक्षित करने व सशक्त बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार लिंगानुपात में सुधार, लड़कियों के जन्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव लाना, लड़कियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना आदि अवसर प्रदान करना चाहती है.

Beti Ladki

 

योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कुरुक्षेत्र के डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आपकी बेटी- हमारी बेटी योजना के तहत बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपए की राशि दी जाती है. उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन्मी अनुसूचित जाति तथा बीपीएल परिवारों की पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपए और सभी वर्गों की दूसरी एवं तीसरी बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपए की राशि जीवन बीमा निगम में निवेश की जाती है.

योजना के तहत एलआईसी की ओर से लाभार्थी के नाम से एक मेंबरशिप सर्टिफिकेट जारी किया जाता है. इस मेंबरशिप सर्टिफिकेट को बच्ची के वयस्क होने के बाद लगभग एक लाख रुपए की राशि मिलेगी, लेकिन उस समय लाभार्थी लड़की अविवाहित होनी चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए लाभार्थी लड़की के बर्थ सर्टिफिकेट की सत्यापित प्रति, फैमिली आईडी, राशन कार्ड, जाति प्रमाण- पत्र (केवल अनुसूचित जाति के लिए आवश्यक है) , बीपीएल कैटेगरी से जुड़े दस्तावेजों की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए बेटी के जन्म के एक साल के अंदर आवेदन करना अनिवार्य होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.