हरियाणा: बीजेपी और जजपा अब मिलकर लड़ेगी शहरी निकाय चुनाव

चंडीगढ़ | हरियाणा में भाजपा ने अकेले निकाय चुनाव लड़ने के अपने फैसले को पलट दिया है. कांग्रेस के मैदान से हटने के बाद, पार्टी भाजपा सरकार में सहयोगी जजपा के साथ मिलकर नगर परिषद का चुनाव लड़ेगी. टोहाना, नरवाना, मंडी डबवाली और नूंह नगर परिषदों को जेजेपी को सौंपा गया है. नगर पालिकाओं में एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला जिला इकाइयां करेंगी.

cm and dushant

कल हुई थी अहम बैठक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने गुरुवार की देर शाम हरियाणा निवास में बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी दी. वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद फैसला किया कि जेजेपी 4 नगर परिषदों में और भाजपा 14 में चुनाव लड़ेगी.

पार्टी कार्यकर्ता गठबंधन उम्मीदवारों की जीत के लिए प्रचार करेंगे. जेजेपी अपने घोषित उम्मीदवारों से चर्चा कर जल्द ही फिर से सूची जारी करेगी. भाजपा ने पिछले दिनों हिसार में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में अलग से निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया था. उसके बाद जजपा ने अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में उम्मीदवारों की दो सूचियां भी जारी की. बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

सीएम, तावड़े और रवींद्र राजू से चर्चा के बाद फैसला

गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, ओपी धनखड़ ने नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन महासचिव रवींद्र राजू से चर्चा की. कांग्रेस के नगर परिषद का चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़ने से मुख्य मुकाबला भाजपा-जजपा उम्मीदवारों के बीच होने पर भी गहरा मंथन हुआ. वरिष्ठ नेताओं की चर्चा में पता चला कि गठबंधन सहयोगियों के आमने-सामने जाने का गलत संदेश जाएगा.

चूंकि आप और इनेलो मुकाबले में नहीं हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों को बीजेपी-जेजेपी के अलग अलग चुनाव लड़ने का फायदा हो सकता है, इसलिए नगर परिषद का चुनाव एक साथ लड़ा जाना चाहिए. इस पर भाजपा ने जजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क स्थापित किया और देर शाम चंडीगढ़ में बैठक बुलाकर नगर परिषद का बंटवारा कर दिया.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.