CBSE Board Private Form 2021: 10वीं और 12वीं के प्राइवेट परीक्षा फॉर्म निकले, जाने कैसे करना होगा आवेदन

नई दिल्ली | CBSE Board Private Form 2021 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने अगले साल 2021 में सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री में पढ़ने वाले प्राइवेट छात्रों के लिए प्रस्तावित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म जारी कर दिए गए हैं. साथ ही बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा लिए अन्य सूचियों में भी विभिन्न प्रकार की घोषणाएं जारी की गई है. सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नियमों के मुताबिक ही विभिन्न तरह की कटेगरी में 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राएं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.nic पर जा कर अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. सीबीएसई में क्लास 1 वीं और कक्षा 12वीं के ऐसे विद्यार्थी जो प्राइवेट 2021 में भरना चाहते हैं, वे केवल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर ही विजिट कर सकते हैं.

CBSE

सीबीएसई 10वीं व 12वीं प्राइवेट एग्जाम फार्म 2021

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं व 12 वीं की कक्षाओं के परिक्षार्थी के लिए प्राइवेट परीक्षा फॉर्म व कंपार्टमेंट फॉर्म भी जारी कर कर दिए हैं. सभी अपनी कैटेगरी और योग्यता के आधार पर फार्म के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कंपार्टमेंट कटेगरी

इस कैटेगरी में वो विद्यार्थी आवेदन कर सकते है जिन्होंने मार्च 2020 में परिक्षा तो दी थी किन्तु किसी कारणवश वह सफल नहीं हो पाए थे,यह वो विद्यार्थी होंगे जो अब सिर्फ कंपार्टमेंट वाले विषय की परीक्षा में ही शामिल होंगे.

इंप्रूवमेंट कटेगरी

इस कैटिगरी में 2 विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मार्च 2020 में परीक्षा दी थी और वह सफल भी हुए थे, किंतु अब वह अपने प्राप्त नंबरों से सेटिस्फाई नहीं है. इसलिए वह इंप्रूवमेंट कैटिगरी का फॉर्म भर कर दोबारा से इस परीक्षा को अच्छी तैयारी करने के बाद दे सकते हैं. आशा हैं कि, इस कैटेगरी आवेदन करने के बाद उनके नंबरों में बढ़ोतरी होगी.

फीमेल/ पीडब्ल्यूडी कटेगरी

दिल्ली एनसीआर महिला व पी डब्ल्यू डी स्टूडेंट्स इस कटेगरी में 10वीं व 12 वीं के सीबीएसई बोर्ड प्राइवेट पारिक्षा फॉर्म 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन विद्यार्थियों को केवल ऐसे विषय का चयन करना होगा, जिसमे प्रैक्टिकल की आवश्यकता नहीं होती है.

एडिशनल सब्जेक्ट कटेगरी

इस कटेगरी में आवेदन करने वाले विद्यार्थी प्राइवेट फॉर्म भर सकते हैं , यह विद्यार्थी वो है जिन्होंने मार्च 2020 में बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता का पात्र बने किन्तु वह अतिरिक्त विषय की भी परीक्षा देने के इच्छुक है.

फेल्योर्स कटेगरी

इस कटेगरी में प्राइवेट फॉर्म केवल ऐसे विद्यार्थी भर सकते हैं जिन्होंने मार्च 2020 में बोर्ड द्वारा आयजित की गई परीक्षा में भाग लिया था लेकिन उसके बाद फिर आयोजित परीक्षा को देने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा में भी पास नहीं हो पाए हैं. इस कटेगरी के विद्यार्थियों को सभी विषयों में प्राइवेट परीक्षा देनी अनिवार्य होगी.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts