गुरुग्राम की सड़कों पर सरपट दौड़ेंगे वाहन, इन जगहों पर बनेंगे फ्लाईओवर; देखे लिस्ट

गुरुग्राम | हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था को निर्बाध रूप से जारी रखने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली- जयपुर हाइवे पर इफको चौक से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक यातायात को सुगम बनाने की योजना का शुरूआती प्रारुप तैयार कर लिया गया है. सलाहकार कंपनी ने प्रारूप तैयार कर गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) के अधिकारियों के साथ साझा किया है.

flyover bridge pul highway

इन जगहों पर फ्लाईओवर प्रस्तावित

इस योजना के तहत, गांव बसई में रेलवे ट्रैक पर टू- लेन के एक नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के अलावा बसई चौक और भूतेश्वर मंदिर के समीप फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं. इसके अलावा, सड़क की चौड़ाई को 6 लेन किया जाएगा. इफको चौक से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक सड़क की दूरी करीब 14km है. फिलहाल, यह सड़क कहीं फोरलेन तो कहीं पर सिक्स लेन है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

इस प्रारुप में बसई चौक से लेकर सिविल अस्पताल, पटौदी चौक पर ट्रैफिक लाइट, भूतेश्वर मंदिर तक दोनों तरफ 3- 3 लेन की सड़क, भूतेश्वर मंदिर से लेकर पुरानी जेल सड़क की तरफ फ्लाईओवर, अग्रवाल धर्मशाला सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाने और महावीर चौक पर आटो पार्किंग का बंदोबस्त करने का भी सुझाव दिया गया है. वहीं, सुखराली गांव के समीप यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सड़क के दोनों तरफ भारी अतिक्रमण को हटाने की आवश्यकता पर बल देने की बात कही गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.