पीएम आवास योजना के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन और क्या होगी लास्ट डेट

नई दिल्ली | उत्तरप्रदेश के लखनऊ में एलडीए (LDA) के हरदोई रोड स्थित बसंत कुंज योजना के सेक्टर- 1 में बने पीएम आवास योजना के मकानों की बुकिंग शुरू हो गई है. पहले दिन मंगलवार को कुल 355 लोगों ने पंजीकरण कराया. अभी पंजीकरण जारी हैं, कुछ दिनों के अंदर बड़ी मात्रा में पंजीकरण कराने की उम्मीद है. इस योजना के तहत, मकान बनाने के लिए सरकार लोगों को पैसे देगी.

house home

मकानों की बुकिंग शुरु

दरअसल, लखनऊ में एलडीए के हरदोई रोड स्थित बसंत कुंज योजना के सेक्टर- 1 में बने पीएम आवास योजना के मकानों की बुकिंग सरकार की ओर से हाल ही में शुरु की गई है, जिसमें पहले दिन मंगलवार को कुल 355 लोगों ने ही पंजीकरण कराया. कुल 3,792 पीएम आवास के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी. इस दौरान पात्र व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

बुकिंग के लिए ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

पीएम आवास घरों की कीमत 7,29,550 रुपये है लेकिन आवंटियों को 4,79,550 रुपये ही चुकाने होंगे. उन्हें 2.50 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया है कि योजना के लिए आवेदन केवल लखनऊ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट www.ldaonline.co.in के माध्यम से ऑनलाइन होंगे. रजिस्ट्रेशन 10,000 हजार रुपये में होगा. शेष धनराशि आवंटन पत्र जारी होने के बाद किस्तों में जमा करनी होगी.

हर महीने चुकाने होंगे 8308 रुपये की किश्त

बता दें 50,000 रुपये और शेष राशि 4,19,550 रुपये का भुगतान आवंटन पत्र जारी होने की तारीख से एक महीने के भीतर 60 मासिक किश्तों में करना होगा. आशा और निराशा के लिए 8,308 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे. डूडा में पंजीकृत चयनित व्यक्तियों के अलावा अन्य भी हो सकते हैं. परिवार के सदस्य भी लखनऊ विकास प्राधिकरण में अपना पंजीकरण करा सकेंगे. आवेदकों का सत्यापन डूडा द्वारा किया जाएगा. अधिकारियों की ओर से बताया जा रहा है कि इस बार ज्यादा मात्रा में आवेदन आ सकते हैं, काफी दिनों बाद यह आवेदन शुरू हुए हैं.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts