मुगलों के जमाने से खाया जाता है दिल्ली का ये ‘शाही टुकड़ा’, स्वाद ऐसा की आप भी राहुल गाँधी की तरह हो जाएंगे दीवाने

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली वैसे तो सभी चीजों के लिए काफी ज्यादा फेमस है लेकिन खाने के मामले में इसकी होड कोई भी नहीं कर सका. तो चलिए आज हम आपको मुगलों के जमाने में खाई जाने वाली मिठाई के बारे में विस्तार से बताते हैं. ऐसा माना जाता है कि शाही टुकड़ा राजा और महाराजाओं को काफी ज्यादा पसंद था. यह मिठाई पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद के पास मिलती है. स्वाद के शौकिन अक्सर यहां से इस मिठाई को खरीदते हुए नजर आते हैं.

Shahi Tukda Delhi

इन चीजों के साथ खाएं इसे

वैसे तो सही मिठाई को अकेले भी खाया जा सकता है क्योंकि इसका स्वाद काफी अलग है लेकिन यदि आप इससे रबड़ी और आइसक्रीम के साथ खाते हैं तो इसका मजा ही कुछ और है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों से आने वाले पर्यटक भी शाही मिठाई का आनंद लेने यहां पहुंचते हैं. इस शाही टुकडे का रेट ₹40 से लेकर ₹100 तक है.

राहुल गांधी भी ले चुके हैं स्वाद

दुकान के मालिक मोहम्मद साजिद ने बातचीत में बताया कि राहुल गांधी भी उनकी दुकान से उस मिठाई को खा चुके हैं. यह दुकान साल 1990 में स्थापित की गई थी. जब से लोगों की भीड़ यहां देखने को मिलती है. हर रोज यहां पर भारी संख्या में लोग मिठाई खरीदते नजर आते हैं.

ऐसे पहुंचे

शाही टुकड़ा खाने के लिए पुरानी दिल्ली मेट्रो स्टेशन से वॉयलेट लाइन से जामा मस्जिद स्टेशन पर उतरना होगा. दुकान का स्थान जामा मस्जिद के गेट नंबर 1 से बाहर निकलते ही ‘मटिया महल’ बाज़ार की तरफ है. यह दुकान हफ्ते में 7 दिन खुली रहती है. यहां आप दोपहर 1:00 बजे से रात 12:00 बजे तक कभी भी यहां पर आ सकते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.