चंडीगढ़ में बिजली के साथ गिरेंगे ओले, आज ऑरेंज और कल येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | पूरे हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है. चंडीगढ़ में भी कल रात से ही बारिश देखने को मिल रही है. आने वाले दिनों में भी मौसम की स्थिति इसी प्रकार के रहने वाली है. दरअसल, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज और कल बरसात की संभावना है. इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

Hailstrome

बिजली के साथ ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और तूफान चलने की आशंका है. साथ ही, तेज बरसात होगी और ओलावृष्टि की भी संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. ठंडी हवाओं के कारण मौसम काफी अच्छा हो गया. रविवार को छुट्टी होने के कारण लोग पार्कों में सैर कर रहे हैं.

गर्मी से मिली निजात

मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में भी तापमान ऐसा ही रहेगा. मौसम बदलने की वजह से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है. लगातार तापमान बढ़ने की वजह से लोग भी काफी परेशान हो रहे थे. मौसम बदलने की वजह से लोगों ने भी राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना

ये बरतें सावधानियां

  • किसानों को कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखना होगा.
  • लोगों को ऐसी इमारतों या ढांचों से दूर रहना होगा जिनके गिरने का खतरा हो.
  • बिजली के खंभों या उड़ते मलबे से दूर रहें.
  • अगर कार में जा रहे हैं तो किसी उपयुक्त स्थान पर वाहन रोकें और किसी बंद वाहन के अंदर बैठें.
  • किसी भी पेड़ के नीचे आश्रय न लें.
  • जरूरत हो तो तभी घर से बाहर निकलें, नहीं तो घर के अंदर रहें.
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.