CBSE Board: 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आई बड़ी खबर, जानिए क्या

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि CBSE Board को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद अब तीन महीनों से अधिक समय बीत चुका है, किन्तु मुंबई के अधिकतर स्कूलों के बच्चों को अभी तक भी उनकी अंकतालिका नहीं मिली है.

विद्यार्थियों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

जब स्कूल वालों से इस विषय में बात की गई तब स्कूल वालों का कहना था कि वह बहुत बार CBSE से इस मामले में अनुरोध कर चुके हैं, किन्तु उसके पश्चात भी विद्यार्थियों को अभी तक उनकी मार्कशीट की फिजिकल कॉपी अर्थात मार्कशीट की ऑरिजनल हार्डकॉपी नहीं प्राप्त हो पाई है. मार्कशीट न मिलने के कारण से विद्यर्थियों को जूनियर कॉलेज में दाखिला लेने के लिए अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

CBSE

विद्यार्थी करते रहे इंतजार

इस साल CBSE Board ने 10 वीं का परिणाम 15 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से बच्चो तक पहुंचाया था. विद्यार्थियों ने अपनी अंकतालिका व सर्टिफिकेट डिजिलॉकर से उस समय हेतु डाउनलोड कर लिए थे किंतु स्टूडेंट्स को मार्कशीट की हार्डकॉपी का अभी भी इंतजार है.

स्कूलों ने भी लगाई गुहार

प्रतिष्ठित विद्यालय की प्रिंसिपल ने संवादाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कॉलेज दाखिला फाइनल करने के लिए ऑनलाइन मार्कशीट स्वीकार नहीं करते है. ऐसे में हम बोर्ड से विनती करते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द मार्कशीट जारी करने की कोशिश करें. इस साल मुंबई से पहले से अधिक संख्या में सीबीएसई (CBSE Board) विद्यार्थियो ने जूनियर कॉलेज एडमिशन FYJC के लिए आवेदन किया है.आवेदन की प्रक्रिया पुरी होने के बाद जमा करवने होंगे असली दस्तावेज़, विद्यार्थियों में चिंता का माहौल बना हुआ है. जारी हुए डाटा के आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार सी बी एस ई 10 वीं की परीक्षा में 72000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts