निकिता हत्याकांड: फैसला सुनाने वाले जज का रातो-रात ट्रांसफर, आज सुनाई जाएगी सजा

फरीदाबाद । हरियाणा सरकार ने पिछले वर्ष हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कथित लव जिहाद के आधार पर हुए निकिता हत्याकांड के केस में निर्णय देने वाले जज सरताज बसवाना का ट्रांसफर कर दिया है.

NIKITA

अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज सरताज बसवाना पहले फरीदाबाद में कार्यरत थे. अब इनका ट्रांसफर फरीदाबाद से रेवाड़ी कर दिया गया है. आपको बता दें कि अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज सरताज बसवाना निकिता हत्याकांड के केस में 26 मार्च को अंतिम फैसला सुनाने वाले थे.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

आपको बता दें कि जज सरताज बसवाना की कोर्ट ने बुधवार को मुख्य आरोपी तौसीफ और रिहान को दोषी मानते हुए आने वाली 26 मार्च की तारीख को दंड देने की घोषणा की थी. फास्ट ट्रैक कोर्ट में यह केस चल रहा था. परंतु अब हरियाणा सरकार ने जज सरताज बसवाना का ही ट्रांसफर कर दिया है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts