सूर्य ग्रहण के समय वक्री अवस्था में रहेंगे देवगुरु बृहस्पति, इन राशि के जातकों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करते हैं, तो उन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में तकरीबन 1 साल का समय लग जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. मौजूदा समय में बृहस्पति मेष राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं और 31 दिसंबर तक वह इसी अवस्था में रहने वाले हैं.

Jyotish

सबसे खास बात यह है कि साल के आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के समय भी गुरु ग्रह वक्री अवस्था में ही रहने वाले हैं. इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है. आज हम आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

इन तीन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे देवगुरु बृहस्पति

मेष राशि: गुरु ग्रह की वक्री अवस्था इस राशि के जातकों के लिए अच्छी साबित हो रही है. इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने वाला है, गुरु ग्रह के प्रभाव से आपको आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं. करियर में भी तरक्की के योग बन रहे हैं, बिजनेस करने वाले जातको लाभ होगा.

यह भी पढ़े -  11 मई को बनेगा लाभ दृष्टि योग और मंगल का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

सिंह राशि: इस राशि के जातक को पर भी गुरु ग्रह की कृपा रहने वाली है, इस दौरान आपको करियर से जुड़े हुए कई शानदार अवसर मिल सकते हैं. आपको माता- पिता का सहयोग मिलेगा, नौकरी पैसा करने वाले जातको को पदोन्नति मिल सकती है. कार्यस्थल पर भी आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है, आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा. यदि आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय आपके अनुकूल है. आप अपने परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे, लक्ष्य को पानी में आपको कामयाबी मिलेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.