हरियाणा के इन 7 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी; पढ़े लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में लोग गर्मी से बचाव के लिए बारिश की राह ताक रहे हैं. दूसरी तरफ मानसून पूरे हरियाणा (Monsoon in Haryana) में छा चुका है. इसके चलते हरियाणा के सात जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा. इसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

weather barish

9 जुलाई तक मॉनसून रहेगा सक्रिय

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 जुलाई तक हरियाणा में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा. साथ ही, 9 जुलाई को मानसून दक्षिण- पूर्व से उत्तरी हिस्से में प्रवेश करेगा जिस वजह से कई इलाकों में भारी बारिश होगी. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि यमुनानगर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, पंचकुला, अंबाला और फरीदाबाद में भारी बारिश की संभावना है जिसके चलते इन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.

अंबाला पंचकूला में हो रही बरसात

मौसम विभाग के मुताबिक, 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. 24 घंटे में हरियाणा के 20 जिलों में 5.5 MM बारिश दर्ज की गई. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अंबाला और पंचकुला में सुबह से ही बारिश हो रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.