किसान आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के जमाने की कार देखने को मिली, कार में बुलेट के टायर

सोनीपत ।  केंद्र और किसानों के बीच कृषि कानूनों को लेकर बैठकों का दौर जारी है. अभी तक इस पर कोई हल निकलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. किसान अपनी मांगों को लेकर अनेक परेशानियों का सामना करने के बाद भी डटे हुए हैं. किसानों के इरादे बिल्कुल स्पष्ट है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती,  वे अपने घर नहीं लौटेंगे.

CAR

आंदोलन के दौरान कई अजीब चीजें देखने को मिली

इसी बीच किसान आंदोलन के दौरान कई दिलचस्प चीजें भी देखने को मिल रही हैं. इस आंदोलन में कार में हुक्के लगे हुए दिख रहे है. अंग्रेजों के जमाने की कार की एंट्री भी इस आंदोलन में हुई. जिसे युवा किसान मोगा से लेकर पहुंचा. युवा किसान गगनदीप सिंह ने अपनी इस कार के बारे में जानकारी दी और बताया कि उन्होंने साडे 5लाख रूपये देकर इस कार को तैयार करवाया है. उन्होंने बताया कि वह इस कार के साथ 26 जनवरी को परेड में हिस्सा लेंगे. यह कार बुलेट के टायरों पर चल रही है. गगनदीप ने बताया कि उनके दादाजी ने इसे 1926 में जर्मनी से इंपोर्ट करवाया था.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

इस कार को 26 जनवरी की परेड में शामिल किया जाएगा

जैसे ही लोगों ने इस कार को देखा वे इसके साथ सेल्फी लेने लगे. हर कोई इसमें बैठकर सवार होना चाहता है. गगनदीप  ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जा रहा है जिससे किसानों में नाराजगी है और वह 26 जनवरी की परेड में अपनी विंटेज कार के साथ शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि वह अपने नेताओं के फैसलों का सम्मान करते हैं. फिलहाल कई बैठकों के बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.