जसप्रीत बुमराह T20 से बाहर, अब बॉलर मोहम्मद शमी को मिली जगह

नई दिल्ली | मोहम्मद शमी के T20 वर्ल्ड कप खेलने के द्वार अब खुल चुके हैं. कुछ समय पहले जो लग रहा था कि मोहम्मद शमी को टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिलेगा, मगर अब उन्हें टी20 खेलने के लिए ऑफर आ चुका है और वह रवाना भी हो गए हैं. उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में जगह दी गई है. बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. शमी ने हाल ही में एनसीए में फिटनेस टेस्ट पास किया था और बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए.

Mohammed Shami

वर्ल्ड कप के मैच 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. भारत को पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. शमी पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे. इस बार टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में चल रही है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति में सचिव जय शाह ने कहा कि चयन समिति ने बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी है. वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और अभ्यास मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे. इसके अलावा बैकअप के तौर पर मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को जोड़ा गया है. दोनों तेज गेंदबाज जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे.

T20 के लिए भारतीय टीम है इस प्रकार

5 बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), दीपक हुड्डा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, 2 विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, 2 ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, 2 स्पिन गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, 4 तेज गेंदबाज: मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.