ज्योतिष | शनि देव एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, इसका प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए ढाई साल का समय लेते हैं. मौजूदा समय मे शनि देव कुंभ राशि में विराजमान है और इसी राशि में साल 2024 में वक्री भी होने वाले हैं.
शनि के वक्री होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है.आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है. वैदिक पंचांग के अनुसार, शनि देव साल 2024 के जून महीने में स्वयं की राशि कुंभ में वक्री होने वाले हैं और 15 नवंबर तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. शनि के वक्री होने की वजह से कुछ महीने तीन राशि के जातक मौज करने वाले हैं.
जल्द ही इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में काफी मजबूत होने वाली है. जल्द ही, आपको आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. मिथुन राशि के जातकों को मेहनत के अनुरूप फल मिलने वाला है, आपका दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा रहेगा. कुल मिलाकर समय आपके अनुकूल रहने वाला है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को शनि के वक्री होने की वजह से विशेष लाभ मिलने वाला है. नया व्यापार शुरू करने के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे है. जल्द ही, आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई देगी. नौकरी पेशा लोगों की कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ मुलाकात हो सकती है, जिससे पदोन्नति होने की भी संभावनाएं बनती हुई दिखाई दे रही है.
तुला राशि: इस राशि के जातको पर शनि के राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. जल्द ही, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आकस्मिक धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार ही फल मिलता हुआ दिखाई देगा, आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी. आने वाला समय आपके काफी अनुकूल रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
